जाखू मंदिर पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बुधवार को बेटी के साथ शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर पहुंचे। करीब पौने दो बजे रोप-वे से जाखू पहुंचने के बाद आडवाणी ने जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
ढाई बजे तक जाखू में रुकने के बाद आडवाणी लौट गए। इस मौके पर डीसी शिमला अमित कश्यप, एसडीएम नीरज चांदला, मंदिर के ट्रस्टी दीपक शर्मा और सुमन पाल दत्ता भी मौजूद रहे।