खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत राज्य की 33, 600 महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को लाभान्वित करने के लिए एक ऐप भी आरंभ किया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और चार वर्षों के दौरान समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक प्रगतिशील योजनाएं शुरू की गई।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग की प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाली सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ी योजना है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रधानमंत्री मोदी को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. आरएन बत्ता ने जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मदन चौहान ने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निदेशक उद्योग राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की विभिन्न विशेषताओं के बारे जानकारी दी।