फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लेस नहीं, स्पीच लेस है बजट सत्र: धूमल

Wed, 11 Mar 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बजट सत्र को पेपर लेस नहीं बल्कि स्पीच लेस करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पांच मिनट में खत्म कर दिया। कांग्रेस सरकार जिस घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाने की बात कर रही है, उसी के सबसे बड़े चुनावी वादे को निभा नहीं पाई।
विज्ञापन


आज भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। धर्मशाला में जिस कैबिनेट ने शराब के ठेकों को खुली नीलामी से देने का फैसला लिया, उस फैसले को शिमला पहुंचते-पहुंचते पलट दिया। भारी दबाव में इस फैसले को पलटा गया है, जिसका जवाब हर कोई जनना चाहता है।

अभिभाषण में उल्लेख किया गया है कि पेपर लेस काम करने से छह हजार पेड़ों को बचाया जा सकेगा। राजधानी और वन मंत्री के गृह क्षेत्र में हजारों पेड़ों की बलि दे दी गई और बात की जा रही है पेपर लेस काम की। उन्होंने पूछा कि सरकार इस पर मौन क्यों है?
विज्ञापन


धूमल ने आरोप लगाया कि हिमाचल में वन, शराब, भू और खनन माफिया सक्रिय है। जनवरी में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उस मामले में मुख्यमंत्री ने जांच से पहले ही क्लीन चिट दे दी। धूमल ने कहा कि इन तमाम मामलों को सदन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें