फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन पर सब्सिडी की आड़ में धोखा : धूमल

Mon, 26 May 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सत्ता संभालने के बाद सीमेंट के दाम 50 रुपये प्रति बैग तक बढ़े। तेरह रुपये की ताजा बढ़ोतरी हुई है। राशन के नाम पर सब्सिडी की आड़ में भी लोगों से धोखा हुआ है।
विज्ञापन

पढ़ें, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में नड्डा नंबर-1!
कांग्रेस सरकार ने तेल और दालों पर 20 रुपये सब्सिडी का निर्णय लिया है, लेकिन भाजपा सरकार 80 रुपये, 90 रुपये या 100 किलो वाली दाल 35 रुपये से 45 रुपये तक देती थी। अब कांग्रेस 100 रुपये किलो वाली दाल को 80 रुपये में तथा 110 रुपये लीटर वाले खाद्य तेल को 90 रुपये में देगी।

यह प्रदेश की जनता से घोर अन्याय है। सरकारी नौकरी में एक वर्ष की एक्सटेंशन पर धूमल कहा कि रिटायरमेंट से कई पद खाली होने थे और नई भर्तियों के जरिये बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलना था। कांग्रेस ने पहले भी युवाओं से धोखा किया और अब फिर से युवाओं को ठगा।
विज्ञापन


धूमल रविवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व ऊना में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय हुई है। पांचों टिकट भी मुख्यमंत्री की इच्छा से दिए गए थे। जिनमें नैतिकता होती है वे पदों से इस्तीफा देते हैं।

विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के सुयोग्य सुपुत्र ने कहा था कि जो मंत्री और अध्यक्ष अपने गृह हलकों से लीड नहीं दिला पाए तो उन्हें इस्तीफा देना होगा।

साईकोठी प्रोजेक्ट फिर से विद्युत बोर्ड को दिए जाने पर धूमल ने कहा कि पहले भी यह प्रोेजेक्ट विद्युत बोर्ड को दिया था और बाद में वकामुल्ला को दिया गया।

अब फिर से बोर्ड को देना महज आई वॉश करने के  लिए एक ड्रामा है। जब तक हकीकत सामने नहीं आती तब तक वकामुल्ला और साई कोठी प्रोजेक्ट मुद्दा रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, हरिओम भनोट, देशराज राणा, राजकुमार पठानिया, मदन पुरी, सुमित शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय: धूमल
धूमल ने कहा कि जेपी नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात होगी और नड्डा का स्वागत करेंगे। हिमाचल को मंत्री पद के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर धूमल ने कहा कि जो भी होगा कल दिल्ली में स्पष्ट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को मदद का मसला राज्य सरकार के रुख पर निर्भर करेगा। भारतीय जनता पार्टी तो अपनी ओर से हिमाचल प्रदेश को विशेष योजनाएं लाने का प्रयास करेगी, लेकिन राज्य सरकार का क्या रुख रहता है यह उसी पर निर्भर है। प्रदेश में कांग्रेस की हालत ऐसी है कि या तो नेतृत्व बदलेगा या मध्यावधि चुनाव होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें