फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी से मिली छुट्टी

Wed, 30 Jan 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। मंगलवार शाम पौने छह बजे के करीब औपचारिकता पूरी करने के बाद वीरभद्र घर लौट आए हैं। उनके साथ धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक वीरभद्र सिंह की हालत में अब सुधार है। आईजीएमसी में रविवार शाम चार बजे के करीब सांस में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया।

स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते सोमवार को करवाए गए ब्लड व ईको टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को सेहत में सुधार के बाद देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें