फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट और पीटीए नियमित हो सकते हैं तो एसएमसी शिक्षक क्यों नहीं: धूमल

Tue, 25 Aug 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने एसएमसी शिक्षकों की हाईकोर्ट से नियुक्ति रद्द होने के मामले में कहा है कि वे मानते हैं कि अगर पैट और पीटीए शिक्षक नियमित हो सकते हैं तो एसएमसी शिक्षक भी रेगुलर हो सकते हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया सुनी हैं, वह कह रहे हैं कि हमने नहीं किया, हाईकोर्ट ने किया है। फिर भी पुनर्विचार कर और कोर्ट के सामने तथ्य रखकर उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए। एसएमसी शिक्षकों की नियुक्ति तो प्रॉपर चैनल से हुई है।

विज्ञापन


स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सरकार ने इन्हें रखने की शक्ति दी थी। बता दें कि एसएमसी शिक्षकों की नियुक्ति की नीति धूमल सरकार में ही बनी थी। उसके बाद वीरभद्र सरकार ने भी इसे जारी रखा। हाल ही ने हाईकोर्ट ने इन्हें रद्द किया है। हालांकि, सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि एसएमसी शिक्षकों के मामले में सरकार विचार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें