फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में फर्जीवाड़ा, फर्जी निकले आयुष्मान के 69 कार्ड, विजिलेंस में मामला दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना में आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस सबंध में थाना विजिलेंस ऊना में मामला दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है। 
विज्ञापन
क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। विजिलेंस जांच में 69 लोगों के कार्ड फर्जी पाए गए हैं। 45 कार्ड आरोग्य मित्र जबकि 24 कार्ड अलग-अलग आईडी से बनाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसमें किसी गिरोह के शामिल होने की आशंका से भी विजिलेंस इनकार नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को एक शिकायत मिली थी। महिला शिकायतकर्ता ने निजी अस्पताल के प्रबंधक पर फर्जी कार्ड बनाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। निजी अस्पताल और संबंधित विभाग से रिकॉर्ड लिया गया। इसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। जांच में विजिलेंस ने उक्त कार्ड धारकों को भी शामिल किया। इन्होंने बताया कि उनके कार्ड बने हुए हैं। इसके बावजूद निजी अस्पताल प्रबंधक ने उनसे अवैध तरीके से पैसे वसूल किए। एएसपी विजिलेंस धर्म चंद वर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में लगभग पांच लाख पात्र परिवार हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें