फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने बस ड्राइवर से की मारपीट, पुलिस नहीं कर रही FIR

Mon, 30 Jan 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा के गांव चलोह में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पर अपने अंगरक्षकों के साथ मिलकर बस ड्राइवर से मारपीट का आरोप लगा है। लोगों का कहना है कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल बस लेकर जा रहे ड्राइवर रूप लाल से मंत्री की गाड़ी को पास न देने को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान वन मंत्री ने अपने अंगरक्षकों के साथ कथित तौर पर बस ड्राइवर से न केवल मारपीट की बल्कि गंगथ पुलिस को बुलवाकर राजीनामा लिखवा लिया और बस का चालान भी कटवा दिया। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि बस ड्राइवर तेज रफ्तार में था। उनकी गाड़ी के ड्राइवर ने किसी तरह स्कूल बस के साथ टक्कर होने से बचाई। लिहाजा, उन्होंने गंगथ पुलिस को मौके पर बुलाकर बस ड्राइवर पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। मारपीट के आरोप सरासर झूठे हैं।
विज्ञापन


मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। जवाली के कार्यवाहक डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया से ही मिली है। अब इस घटना की जांच के आदेश संबंधित पुलिस चौकी को दिए हैं। इस मामले में जांच के बाद ही उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज न की तो आज सीएम को भेजेंगे ज्ञापन

वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : File Photo
चलोह के उपप्रधान केशव दास, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान आशा देवी, पूर्व बीडीसी मेंबर चमन लाल, चंपा देवी, मसो देवी, किशन दत्त, नीलम देवी, तिलक राज, हरदीश कुमार, कुलदीप चंद, त्रिशला कुमारी, राज कुमारी, देव राज, रंजू देवी, राजिंदर कुमार, पंकज, संतोष कुमार, रशपाल, शारदा देवी, सुभाष चंद, लक्की व सुमन देवी सहित अन्य लोगों का आरोप है कि पीड़ित चालक ने बीते

शुक्रवार सायं गंगथ पुलिस चौकी में मंत्री के खिलाफ शिकायत पत्र दिया, लेकिन तीन दिन बाद भी गंगथ चौकी में मामला दर्ज नहीं किया गया। कहा कि अगर एफआईआर दर्ज न की तो मंगलवार को एसडीएम नूरपुर को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें