फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी को आया गुस्सा, जब खस्ताहाल सड़क में फंस गई गाड़ी

Mon, 22 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी प्रवास से वापस लौट रहे हिमाचल के वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की गाड़ी किलाड़-केलांग मार्ग के बीच में फंस गई। काफी मशक्कत और वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से मंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने गाड़ी को धक्का देकर आगे बढ़ाया। दरअसल, जगह-जगह पत्थर गिरने की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। 
विज्ञापन


वन मंत्री की गाड़ी सड़क पर बने ऐसे ही एक बड़े गड्ढे में फंस गई जिसके बाद मंत्री को गाड़ी से उतरना तक पड़ गया। किलाड़-केलांग मार्ग की खस्ता हालत पर वन मंत्री ने नाराजगी जताई और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को सड़क जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पांगी घाटी के लिए किलाड़-केलांग मार्ग एक विकल्प

बता दें कि साच पास बंद होने पर लोगों के आने जाने के लिए किलाड़-केलांग मार्ग एक मात्र मार्ग है जो पांगी घाटी को शेष प्रदेश से जोड़ता है। भरमौरी ने कहा कि वह क्षेत्र के हालात के निरीक्षण के लिए ही पांगी प्रवास पर गए थे। कहा कि यह चिंता का विषय है कि



इस रोड से गुजरने वाले लोगों को हर रोज इस खस्ताहाल सड़क की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि वह प्रयास करेंगे कि यह सड़क जल्द से जल्द दुरुस्त हो जाए और साल भर अच्छी हालत में रहे ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें