हिमाचल के चंबा में पिछले तीन दिनों से लगातार भूकंप आ रहा है। रविवार सुबह भी 9:57 बजे एक झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन लोग दहशत में हैं। रविवार को भी अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन से नीचे 10 किलोमीटर था।
वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुशील ने बताया कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन पांच में आने वाली हिमालयन बेल्ट पर इस समय जोर (थर्स्ट) पड़ रहा है।
इंडियन प्लेट धीरे-धीरे खिसक कर यूरेशियन प्लेट के नीचे जा रही हैं। यही कारण है कि बार-बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं।