फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire Chamba : जंगल की आग से गौशाला जली, वन विभाग की टीम ने मवेशियों को बचाया

Tue, 11 Jun 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)

सार

जिला चंबा के वनमंडल डलहौजी के रायपुर ब्लॉक में जंगल की आग से एक गौशाला जलकर राख हो गई। हालांकि वन विभाग की टीम ने मवेशियों को बचा लिया।
विज्ञापन
आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनमंडल डलहौजी के रायपुर ब्लॉक में जंगल की आग ने एक गौशाला को जलाकर राख कर दिया, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी के चलते कोई भी मवेशी इस आग की चपेट में नहीं आया। जैसे ही जंगल की आग दुर्गेही गठु के समीप गौशाला में भड़की तो जंगल में आग बुझा रहे वन विभाग के कर्मचारी तुरंत वहां पहुंच गए। जिन्होंने सबसे पहले गौशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। साथ ही गौशाला को बचाने के लिए दमकल विभाग को सूचित किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार करके गौशाला में भड़की आग को बुझाया, जबकि जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए फिर से वन विभाग की टीम मौके पर डट गई। वन खंड अधिकारी राकेश कुमार, कुलदीप राणा, वन रक्षक महिंदर, संजय कुमार सहित अन्य वन कर्मी इस आग को बुझाने के लिए दोपहर से लेकर शाम तक लगे रहे। जब जंगल की आग रिहायशी बस्ती से दूर हुई तो ये टीम वहां से हटी। वन परिक्षेत्र अधिकारी चुवाड़ी वरयाम गुलेरिया ने बताया कि शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। यह आग गोशाला तक पहुंच गई। जिसे वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग की मदद से बुझा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें