पठानिया ने बताया कि जल्द ही वन निगम में आउटसोर्स पर 32 पद भरे जाएंगे। इसमें से 26 पद चालकों और छह पद क्लर्कों के भरेंगे। इसमें कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा।
बर्फीले क्षेत्रों में सोलर पैनल लगेंगे, नहीं रहेगा बिजली संकट
पठानिया ने कहा कि निगम सोलर ऊर्जा से बिजली पैदा करेगा। वन विभाग के ऐसे स्थानों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जो पेड़ों से रहित होंगे और बिजली बोर्ड के ग्रिड के नजदीक, ताकि सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली को सीधे ग्रिड में भेजा जा सके। ये पैनल उन स्थानों पर स्थापित होंगे. जहां दो से तीन फीट तक बर्फ गिरती है। इस संबंध में सभी डीएफओ को एक माह के भीतर ऐसे स्थानों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।