फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट! हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 05 Aug 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर से कहर बरपा सकता है। बुधवार और वीरवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आठ अगस्त को भी मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मंगलवार को भी शिमला में 27.0, सुंदरनगर में 0.1, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 7.0 और कांगड़ा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की है। अन्य जिलों में  मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सात अगस्त को मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त के बाद भारी बारिश से राहत रहेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला - 22.7
सुंदरनगर - 30.0
भुंतर - 32.0
कल्पा - 20.6
धर्मशाला - 26.8
ऊना - 30.0
नाहन - 27.7
सोलन - 28.5
कांगड़ा - 30.5
मनाली - 22.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें