फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एसपीयू पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से भरेगा काॅलेजों में पीजी, बीएड की सीटें

Sat, 26 Jul 2025 11:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 पहली बार सभी काॅलेजों में सीटों के लिए एक साथ ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसमें मेरिट के साथ-साथ रोस्टर का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अभ्यर्थी घर बैठे काउंसलिंग में अपना स्टेटस देख सकेंगे।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में आने वाले काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की राह आसान होगी। अभ्यर्थियों को बार-बार काउंसलिंग के लिए काॅलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहली बार सभी काॅलेजों में सीटों के लिए एक साथ ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसमें मेरिट के साथ-साथ रोस्टर का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अभ्यर्थी घर बैठे काउंसलिंग में अपना स्टेटस देख सकेंगे। सीट कन्फर्म होने पर अभ्यर्थी को ऑनलाइन ही लेटर जारी हो जाएगा। तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अगर काॅलेज में सीटें खाली रह जाती हैं तब काॅलेज प्रबंधन विवि प्रशासन के निर्देशानुसार अपने स्तर पर सीट को भर सकेगा। यही पैटर्न बीएड की सीटों को भरने के लिए भी सरदार पटेल विश्वविद्यालय अपनाने जा रहा है।

विज्ञापन

बीएड की तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर सीटों को भरेगा। 28 जुलाई तक स्नातकोत्तर डिग्री समेत बीएड की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। संभवतया 31 जुलाई तक प्रथम सूची जारी कर दी जाएगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेज अब की बार अपने स्तर पर पीजी की सीटों को नहीं भरेंगे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा से लेकर काउंसलिंग का जिम्मा मोहाली के एक इंस्टीट्यूट को सौंपा है। यह इंस्टीट्यूट सभी कॉलेजों में सीटों को ऑनलाइन काउंसलिंग से भरेगा। विश्वविद्यालय कैंपस समेत अन्य काॅलेजों में पीजी की करीब 25 अलग-अलग श्रेणियों के विषय की काउंसलिंग के दौरान सीटें भरी जाएंगी। करीब 1600 बीएड की सीटों के लिए भी ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। बीएड कालेज संचालक अपने स्तर पर केवल मैनेजमेंट कोटे के तहत ही सीटों को भर सकेंगे।
विज्ञापन

पहली बार एसपीयू प्रशासन सभी काॅलेजों की पीजी कोर्स की सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाने जा रहा है। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय या फिर संबंधित कालेज के बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। -सुनील ठाकुर, डीन अकादमिक अफेयर्स, एसपीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें