फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल के इतिहास में पहली बार 40 फीसदी अधिक दाम पर नीलाम हुए शराब ठेके

Sun, 19 Mar 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के इतिहास में पहली बार शराब ठेके 40 फीसदी अधिक दाम पर नीलाम हुए हैं। बीते वर्ष दस फीसदी के नवीनीकरण फार्मूले के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 518 करोड़ रुपये अधिक दाम पर ठेकों की नीलामी हुई है।
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार शराब ठेके 40 फीसदी अधिक दाम पर नीलाम हुए हैं। बीते वर्ष दस फीसदी के नवीनीकरण फार्मूले के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 518 करोड़ रुपये अधिक दाम पर ठेकों की नीलामी हुई है। 12 जिलों सहित नूरपुर और बीबीएन में इस बार 1815.35 करोड़ रुपये में शराब कारोबारियों ने ठेके खरीदे। 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया चली। कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अभी तक शराब ठेकों की नीलामी अधिकतम 15 फीसदी की राशि तक गई है। पहली बार 40 फीसदी अधिक दाम पर शराब ठेके नीलाम हुए हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान दस फीसदी राशि बढ़ाकर शराब ठेकों का नवीनीकरण किया गया था। इससे 1296.93 करोड़ रुपये अर्जित हुए थे। इस बार रिजर्व प्राइज 1444.27 करोड़ रुपये रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार ही तीन दिनों के दौरान ही शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


किन्नौर में सबसे अधिक और  हमीरपुर में सबसे कम रहा अंतर
शराब ठेकों की नीलामी में किन्नौर जिले ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की है। किन्नौर में 66 फीसदी अधिक दाम पर ठेके नीलाम हुए। हमीरपुर में बढ़त सबसे कम 23 फीसदी रही। सोलन में 31 फीसदी, कुल्लू में 46, लाहौल-स्पीति-पांगी में 24, कांगड़ा में 35, शिमला में 44, बीबीएन में 59, बिलासपुर में 25, नूरपुर में 36, सिरमौर में 47, मंडी में 38, ऊना में 52 और चंबा में 37 फीसदी की बढ़त के साथ शराब ठेकों की नीलामी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें