फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पहली बार गाड़ियों के वीआईपी नंबरों की होगी ई-नीलामी

Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पहली बार गाड़ियों के वीआईपी और पसंद के नंबरों की ई-नीलामी होगी। परिवहन विभाग में नीलामी में गड़बड़ी की आशंका की वजह से पारदर्शिता के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। लोगों से एक सप्ताह के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद यह व्यवस्था लागू मानी जाएगी। सोमवार को प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।  0001 नंबर सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके लिए एक लाख रुपये तक की रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। 0002 से 0010 के लिए 75 हजार रुपये न्यूनतम फीस निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इनकी ई-नीलामी होगी। इसके अलावा 0011 से 0100 तक न्यूनतम फीस 50 हजार रुपये और इसकी भी ई -नीलामी होगी। 0101, 0111,0123,0200,0202, 0222, 0234, 0251, 0300,0303, 0333,0345, 0400,0404, 0444, 0456, 0500,0501,0505, 0555,0567,0600, 0606, 0666, 0678, 0700, 0707, 0777, 0786, 0789, 0800,0808, 0888, 0900, 0909, 0999, 1000, 1111, 2000, 2222, 3000, 3333, 4444, 5000, 5555, 6666, 7000, 7777, 8000, 8888, 9000 और 9999 के लिए न्यूनतम फीस 15000 रुपये रखी है। इन नंबरों की भी ई-नीलामी होगी। अन्य पसंद के नंबरों के लिए न्यूनतम फीस 10,000 रुपये रखी गई है। इनकी भी ई-नीलामी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें