फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक कॉल और आपको भी मिलेगी फ्री जॉब ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी विकास विभाग ने इच्छुक युवाओं को जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोग्राम से जुड़े अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


नेशनल डेवलपमेंट सर्किल कॉरपोरेशन भारत सरकार की मदद से प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दे रही है। 15 जनवरी से प्रदेश के 10 मुख्यालयों में ये ट्रेनिंग शुरू होगी। शहरी विकास विभाग की ओर से हर मुख्यालय में युवाओं का ग्रुप बनाया जाएगा।

बड़ी बात यह है कि ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार से प्रमाणपत्र जारी होंगे। ये प्रमाणपत्र सरकारी नौकरी के लिए उपयुक्त माने जाएंगे।
विज्ञापन

इन अफसरों से करें संपर्क

बिलासपुर----------------------01978-33024
नयना देवीप्रकाश चंद----------9418459312
घुमारवींविनोद कुमार-----------9418049611
चंबा----------------------------01899-12500
डल्हौजी राखी------------------94183-16362
धर्मशाला ललित कुमार--------94181-42121
कांगड़ा केएल ठाकुर------------94180-96655
नूरपुर रणवीर वर्मा-------------94180-88366
पालमपुर देशराज---------------94181-12778
ज्वालामुखी एमडी शर्मा---------94181-52821
नगरोटा बगवां चमनलाल-------94180-16016

ये अफसर भी करेंगे आपकी मदद

कुल्लू--------------------------01902-222560
मनाली मोहिंद्र ठाकुर----------98166-16555
मंडी---------------------------01905-222146
सुंदरनगर उर्वशी वालिया------94180-75033
जोगिंद्रनगर-------------------01908-222930
रिवाल्सर----------------------01905-240525
सरकाघाट ओमप्रकाश शर्मा----98162-76694
हमीरपुर विजय कुमार---------94182-32727
भोटा जगपाल सिंह------------98165-61040
नादौन पीसी बत्तरा-------------98160-52297
सुजानपुर राजकृष्ण------------94180-02830

यहां से भी ले सकते हैं जानकारी

सोलन डीआर नेगी------------------94184-60290
परवाणू अजमेर सिंह----------------94184-18304
नालागढ़ पुरुषोत्तम चौधरी-----------94180-71855
बद्दी सुधीर कुमार-------------------94185-56696
नाहन सूरत सिंह--------------------94180-16613
पांवटा साहिब कन्हैया लाल---------94184-97265
राजगढ़-----------------------------01799-220091
ठियोग------------------------------01783-238203
सुन्नी-------------------------------0177-2786552

ये नंबर भी आएंगे आपके काम

नारकंडा कंचन बाला-------------94184-83739
कोटखाई अनिल चौहान----------98160-58606
रामपुर बुशहर--------------------01782-233024
रोहड़ू-----------------------------01781-240425
चौपाल---------------------------01783-260104
ऊना संजय कुमार----------------98160-19019
दौलतपुर चौक सतीश कुमार------94184-69009
संतोषगढ़ वर्षा---------------------98165-27794

प्रति व्यक्ति 18 हजार खर्च

सरकार ने प्रति व्यक्ति ट्रेनिंग पर 18 हजार खर्च करने का फैसला लिया है। इसमें युवा और युवतियों को होटल मैनेजमेंट, कंप्यूटर टैली, मोबाइल, फ्रिज रिपेयर, इलैक्ट्रीशियन, ब्यूटीफिकेशन, मोटर मेकेनिक आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, नाहन और ऊना में दिया जाएगा।

प्रदेश के बेरोजगार युवा शहरी विकास विभाग से कहां-कहां प्रशिक्षण प्राप्त कर ले सकते हैं, इसके लिए ईओ के नंबर जारी कर दिए हैं। इच्छुक व्यक्ति इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। - जेएम पठानिया, निदेशक शहरी विकास विभाग

अब एक्सपर्ट बताएंगे कैसे बढ़ाएं कमाई

वहीं, आय के साधन जुटाने को हिमाचल के शहरी निकायों में एक्सपर्ट की तैनाती की जा रही है। केंद्र सरकार के यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के तहत शहरी विकास विभाग के हर मुख्यालय में इन एक्सपर्टों की तैनाती की जानी है। हर मुख्यालय को 6-6 एक्सपर्ट मिलेंगे।

ये एक्सपर्ट प्रदेश में डेवलपमेंट की प्लानिंग के साथ-साथ आय के साधन की योजना तैयार कर प्रदेश सरकार को देंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रोग्राम के तहत प्रदेश सरकार को 46 करोड़ की राशि जारी की है।

इसमें 23 करोड़ एक्सपर्ट की तनख्वाह और बाकी की राशि प्लानिंग तैयार करने में खर्च की जाएगी। प्रदेश सरकार पर इसका वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। इन एक्सपर्ट की तैनाती यूएनडीपी अपने स्तर पर करेगी।
विज्ञापन

14 फरवरी को है साक्षात्कार

14 फरवरी को दिल्ली में साक्षात्कार होने तय हुए हैं। इसके बाद इन एक्सपर्ट को हिमाचल भेजा जाएगा। हर शहर में पार्किंग और लोगों को सुबह से शाम पानी उपलब्ध कराया जाना है। शहरों में विकास कार्यों की योजनाएं बनाने के लिए एक्सपर्ट की तैनाती की जा रही है। ये एक्सपर्ट प्रदेश सरकार को अपनी प्लानिंग देंगे। - सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री

प्रदेश के शहरी निकायों में एक्सपर्ट की तैनाती की जा रही है। हर मुख्यालय में 6-6 एक्सपर्ट तैनात किए जा रहे हैं। इन एक्सपर्टों का हिमाचल सरकार के साथ टाईअप रहेगा। - कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक शहरी विकास विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें