फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की टीम ने 2-1 से डगशाई को दी मात

Sun, 02 Nov 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स क्लब व जिला फुटबाल संघ की ओर से ठोडो ग्राउंड में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन का पहला मुकाबला जूनियर वर्ग में चंडीगढ़ रेड व डगशाई की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़ ने 2-1 से मैच जीत लिया। इसी तरह सीनियर वर्ग में रोहड़ू की टीम ने ग्रीन हिल्स टीम को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में शूलिनी यूनाईटेड ने रोमांचक मुकाबले में यूपीएससी पठानकोट की टीम को 4-3 से मात दी।

प्रतियोगिता के तीसरे मैच में बरनाला यूनाईटिड ने सुजानपुर की टीम को 2-1 से हराया। सीनियर वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में गोरखा रिलर ने रोहड़ू को 1-0 से मात दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में शूलिनी यूनाइटिड ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराया।
विज्ञापन


तीसरे क्वाटर फाइनल में पटियाला टीम ने नवांशहर की टीम को 5-4 से मात दी। इस अवसर पर परमिंदर धीमान, कुलदीप रावत, तिलकराज, पवन कुमार, शंकर सिंह ठाकुर, अशोक गोयल, जितेंद्र ठाकुर, कर्णजीत, विवेक व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें