फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल! होटलों को घरेलू सिलेंडर, पब्लिक बेहाल

Sun, 23 Aug 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के कुछ होटलों में धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा। साथ ही शिमला की सब्जी मंडी में बिना रेट लिस्ट के ही सब्जी और फलों को बेचा जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सब्जी मंडी में होटलों, फलों और सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई कर 34 दुकानों में छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान 16 दुकानों से सामान जब्त किया गया और होटलों से 11 घरेलू सिलेंडर पकड़े। विभाग की छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सब्जी और फल बेचने वाले कुछ विक्रेता छापामारी के दौरान ही अपनी रेट लिस्ट लिखने लगे और कुछ कारोबारियों ने रेट लिस्टों को सब्जियों के टोकरों के नीचे से निकाल कर टोकरों के ऊपर रख दिया।

विभाग की टीम ने जब सब्जी विक्रेताओं से सब्जी के बिल मांगें तो किसी भी विक्रेता के पास से बिल नहीं थे। छापामारी के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक रमेश गगोंत्रा, इंसपेक्टर अरविंद पद्म, इंसपेक्टर सूनील गूंटा और इंसपेक्टर रंजना सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक रमेश गंगोत्रा ने बताया कि उनकी अगुवाई में शनिवार दोपहर बाद सब्जी मंडी में छापामारी की गई। इसमें 34 दुकानों में निरीक्षण किया गया।

एक हजार में घरेलू सिलेंडर ब्लैक- राजधानी शिमला में होटल मालिक घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान 12 होटलों का निरीक्षण किया गया। इसमें 11 घरेलू सिलेंडर पकड़े गए हैं। पूछने पर कि यह सिलेंडर कौन देता है तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें यह घरेलू सिलेंडर खान एक हजार रुपये में दे जाता है।

पूरे शिमला जिला में 89 निरीक्षण- डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि जिले के रामपुर, ठियोग, चौपाल, जुब्बल- कोटखाई और रोहडू में भी 89 निरीक्षण किए गए। 14 मामलों में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। नौ घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक प्रयोग किए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से सब्जी विशेषकर प्याज की कीमतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सूची दुकान के सामने प्रदर्शित करने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें