फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारी आवासों समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के भवन टूटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने लोअर बाजार सब्जी मंडी में बने दफ्तरों को खाली करने के दिए निर्देश, नोटिस जारी
विज्ञापन

हाईकोर्ट में चल रहा केस वापस ले सकते हैं कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार सब्जी मंडी क्षेत्र में बनने वाले नगर निगम के नए परिसर एवं व्यावसायिक कांप्लेक्स के लिए अब कर्मचारी आवासों समेत यहां बने दफ्तरों पर भी जल्द हथौड़ा चलेगा। नगर निगम ने शनिवार को इन कार्यालयों को नोटिस जारी कर सामान समेटने के निर्देश दिए हैं।

सब्जी मंडी में बने खाद्य सुरक्षा विभाग और पेयजल कंपनी के कार्यालयों के भवन भी तोड़े जाएंगे। इन्हें शिफ्ट करने को कह दिया है। नगर निगम के लिए राहत भरी बात यह है कि कोर्ट में विचाराधीन मामला भी कर्मचारी अब वापस लेने जा रहे हैं। अगले महीने इस पर सुनवाई होनी है। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम ने उनके लिए दूसरी जगह रहने के लिए आवास आवंटित कर दिए हैं। अभी 11 आवास खाली नहीं हुए हैं। बाकी आवास खाली हो चुके हैं, जो बचे हैं, उन्हें भी इसी महीने शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने मौके का निरीक्षण कर यहां बने पेयजल कंपनी के कार्यालय, स्टोर, खाद्य सुरक्षा विभाग के दफ्तर को खाली करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वास्तुकार शाखा ने शनिवार को इन विभागों को दफ्तर खाली करने के नोटिस थमा दिए हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि सब्जी मंडी में नए परिसर का निर्माण जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके लिए यहां आवासों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे पहले सड़क होगी चौड़ी
कार्टरोड से सब्जी मंडी मैदान को जोड़ने वाली सड़क सबसे पहले चौड़ी की जानी है। इसके लिए सड़क किनारे बने मकानों को सबसे पहले तोड़ा जा रहा है। इस सड़क के चौड़ा होने निर्माण सामग्री और मशीनरी सब्जी मंडी मैदान तक पहुंचाई जाएगी। सब्जी मंडी में बनने वाले इस परिसर में 250 दुकानें, नगर निगम दफ्तर, 50 शोरूम, 200 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग का निर्माण होना है। इसके निर्माण पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें