फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिक रहे खुले दूध में मिले कीड़े, विभाग ने भरे सैंपल

Sat, 16 Nov 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतवीर सिंह, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सर्विलेंस रिपोर्ट के आधार पर दूध में कीड़े मिलने के बाद दूध विक्रेताओं पर नजर रखना शुरू कर दी है। अब विभाग ने शहर में दूध के सैंपल भरने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

विज्ञापन


विभाग की टीम ने शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गाड़ी से खुले दूध के दो सैंपल भरे हैं। इसे संयुक्त जांच प्रयोगशाला कंडाघाट भेजा गया है। विभाग ने शनिवार सुबह 8:00 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे दूध बेचने वालों में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार लंबे अरसे से विभाग को लोगों की शिकायत मिल रही थी कि दूध में कीड़े आ रहे हैं। इसके बाद कड़ी कार्रवाई कर एक दूध विक्रेता से सैंपल भर कर सीटीएल लैब कंडाघाट भेजे थे। अब सैंपल की रिपोर्ट में कीड़े आने के बाद विभाग की टीम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दूध के लीगल सैंपलों को भरा है।
विज्ञापन


इसमें स्टैंडर्ड, सब स्टैंडर्ड और असुरक्षित चीजों की जांच की जाएगी। वहीं सैंपलों में अगर कोई भी खराबी पाई गई तो दूध विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ कर रहे थे। इस आधार पर विभाग ने उक्त कार्रवाई की। 

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. एलडी ठाकुर ने बताया कि काफी समय से लोगों की शिकायत मिल रही थी। इसमें सर्विलेंस सैंपल भरे गए थे। उस सैंपल में कीड़े पाए गए हैं। इस आधार पर टीम ने दो गाड़ियों से सैंपल भरे है। बताया कि रिपोर्ट में अब खराबी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें