फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापेमारी, 3.5 क्विंटल मिठाई फिंकवाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर बिलासपुर में मिलावटी मिठाइयां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को बिलासपुर के विभिन्न इलाकों में विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए लगभग साढे़ तीन क्विंटल मिठाइयां नष्ट करवाईं। विभाग का कहना है कि मिठाइयां घटियां क्वालिटी की थी। वहीं, इनमें मिलावट की भी आशंका थी। ऐसा लग रहा था कि मिठाइयां बाहर से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिले की लगभग 50 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। नम्होल, ब्रह्मपुखर, गसौड़, जुखाला, घागस, बैरी, बरमाणा आदि स्थानों की दुकानों में निरीक्षण के दौरान घटिया क्वालिटी की मिठाइयां पाई र्गइं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हमीरपुर एवं बिलासपुर डा. अतुल कायस्था और रविंद्र सिंह की अगुवाई में गई टीम ने पाया कि मिठाइयों में खोट है।

अतुल कायस्था के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह मिठाइयां दुकानदारों ने स्वयं नहीं बनाई थीं, बल्कि बाहर से खरीदकर लाई थीं। अत्याधिक कलरफुल मिठाइयां खराब पाई गईं। लिहाजा, दुकानदारों को स्वयं इन्हें नष्ट करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर की गई छापामारी के दौरान लगभग साढे़ तीन क्विंटल विभिन्न प्रकार की मिठाइयां नष्ट की गई हैं।
विज्ञापन


खरीदारी करते वक्त सावधानी
1. मिठाई में अधिक रंग एवं खुशबू न हो।
2. सूंघने या चखने से मिठाई में दुर्गंध हो तो न खरीदें।
3. खरीदारी से पहले दुकान की स्थिति देखें, क्या मिठाइयां ढकी हुई हैं, यह सुनिश्चित करें।
4. मिठाइयां स्टोर करने को फ्रिज की सुविधा है या नहीं।
5. यदि मिठाई में काले रंग का फंफूद दिखे तो यह मिठाई खराब हो सकती है।
विज्ञापन

चालीस किलो रंगदार मिठाइयां नष्ट करवाईं

स्वास्थ्य महकमे ने मिलावटखोरी के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। मिलावटी, रंगदार और असुरक्षित मिठाइयों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी ऑफिसर जगदीश धीमान पर आधारित टीम ने करीब 40 किलो रंगदार और बिना ढके रखी मिठाइयों को नष्ट करवाया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम से सोमवार को दर्जन के करीब मिठाइयों की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। अचानक छापामारी से दुकानदारों में हड़कंच मच गया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जगदीश धीमान ने बताया कि टीम ने झलेड़ा से कार्रवाई आरंभ की। इसके बाद बसाल, धुसाड़ा, बडूही, चुरुड़ू, अंब, कलरूही और मुबारिकपुर में कई दुकानों पर दबिश देते हुए कार्रवाई अमल में लाई गई।

इसके तुरंत बाद टीम ने गगरेट का रुख किया। गगरेट बाजार में कई दुकानों पर छापेमारी की गई। गगरेट के बाद टीम ने पंजावर, ईसपुर, भदसाली और घालूवाल बाजारों में भी कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी। जगदीश धीमान ने बताया कि करीब 40 किलो मिठाई को नष्ट किया गया है। इसमें रंगदार और बिना ढककर रखी गई असुरक्षित मिठाई शामिल है। एमओएच डा. टीसी महंत ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें