प्लेटफार्म संस्था और एमसी ने मिलकर वीरवार को रिज मैदान स्थित पद्मदेव कांप्लेक्स में ‘हिमाचली पकवान उत्सव’ का आयोजन किया गया।
29 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव का शुभारंभ भाषा एवं संस्कृति विभाग सचिव उपमा चौधरी ने किया।
शिमला सेलिब्रेट्स 150 ईयर ऑफ फार्मर समर कैपिटल ऑफ इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बीपीएल धारक प्रशिक्षुओं ने विभिन्न पकवानों के स्टाल लगाए।
उत्सव में अपर शिमला के पकवानों की धूम
उत्सव में अपर शिमला का सिड्डू, मंडी की कचौरी, कांगड़ा का मदरा, शिमला और सोलन का अमला कद्दू, माल पूड़ा, बादाम की खीर, मीठा कद्दू, सेपू बड़ी, मीठा बदाना, मक्की की रोटी और परांठा, सरसों का साग, माश की दाल जैसे व्यंजनों के स्टाल लगाए।
पकवान उत्सव के आयोजक और प्लेटफार्म संस्था के सदस्य अजय शर्मा ने बताया कि पकवानों की कीमत थाली के हिसाब से 50-100 रुपये तक है। कांगड़ा चाय के बागों में तैयार ग्रीन टी भी उत्सव के आकर्षण का केंद्र रही।
इस चाय की कीमत 10 रुपये है। उन्होंने कहा कि इन पक वानों का स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर, भारती कुठियाला, ओपी ठाकुर, दलजीत सिंह परमार, जीआर शर्मा, डॉ. अरुण सरकेक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।