फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चमियाना में खुले आसमान तले जंगल में इन्वर्टर की लाइट में चल रही लंगर सेवा, हॉल उपलब्ध नहीं हो पाया

Wed, 07 Jan 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भीषण ठंड में मरीजों और उनके परिजनों के लिए रात को इन्वर्टर की लाइट में खाना खिला रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के चमियाना अस्पताल में खुले आसमान के नीचे भंडारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी और केएनएच में मरीजों और तीमारदारों के लिए वर्षों से लंगर सेवा लगा रही ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी लंगर सेवा कर रही है। इस संस्था को मांग के बावजूद लंगर सेवा के लिए लंगर हॉल उपलब्ध नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


भीषण ठंड में मरीजों और उनके परिजनों के लिए रात को इन्वर्टर की लाइट में खाना खिलाने की व्यवस्था कर दी गई है। संस्था ने छह जनवरी को ही इन्वर्टर की लाइट लगा दी है। आईजीएमसी से संस्था के लोग लंगर का भोजन पकाकर ले जाते हैं और वहां तीमारदारों और उपचार करवाने आए मरीजों को खाना खिलाने की सेवा कर रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह बॉबी ने सोशल मीडिया पर जंगल के बीच लंगर सेवा के फोटो भी शेयर किए हैं। इसके माध्यम से भी सरकार और अस्पताल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और इन मजबूर लोगों को कम से कम बैठकर छत के नीचे लंगर में खाना खाने की व्यवस्था करने के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि हर रोज चमियाना अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक और शाम 6:30 से 7:30 बजे तक लंगर सेवा कर खाने की व्यवस्था उनकी संस्था की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


रोजाना दोनों समय में सैकड़ों लोगों को सेवा दी जा रही है। शाम को शून्य डिग्री तापमान में भी सेवा खुले में जंगल के बीच जारी रखी जा रही है। अब इसके लिए लाइट की व्यवस्था भी संस्था ने कर दी है। बॉबी ने कहा कि आम जन के सहयोग से की जा रही। इस लंगर सेवा में अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार लंगर हॉल दे तो, इससे मरीज और उनके तीमारदार कम से कम ठंड के समय में छत के नीचे बैठकर भोजन कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें