फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में तीन घंटे बैठे रहेंगे उड़नदस्ते

Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
ashok chauhan उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की छह मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की टीमें संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में तीन घंटे तक रहेंगी। इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लेस हैं।

विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्र ऐसे भी हैं, जहां नकल की संभावना रहती है। ऐसे में विभाग के निरीक्षण विंग की टीमें इन केंद्रों पर तीन घंटे निरीक्षण करेंगी और सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। बीते वर्ष सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे न होने से टीमें तीन घंटे तक केंद्रों में निरीक्षण पर रही थीं। 

इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पेपर का समय तीन घंटे का होता है। ऐसे में नकल पर रोक के लिए विभाग ने तीन घंटे निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में ऐसे केंद्र शामिल रहेंगे, जिनमें बीते वर्षों में नकल के अधिक मामले पकड़े गए हैं। ऐसे परीक्षा केंद्र भी संदिग्ध रहेंगे, जिनमें पेपर का उचित संचालन न होने की शिकायतें मिली हैं।

उधर, शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में विभाग की टीमें तीन घंटे तक निरीक्षण पर रहेंगी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग के साथ केंद्र का निरीक्षण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें