फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एपीएल उपभोक्ताओं के आटे का कोटा घटाया

Wed, 13 Mar 2019 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल के एपीएल उपभोक्ताओं के आटे में आधा किलो कटौती की है। इस महीने उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड साढ़े 12 किलोग्राम आटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


फरवरी में उपभोक्ताओं को 13 किलोग्राम आटा दिया गया था। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त कोटा दिए जाने के चलते कोटे में कटौती की गई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि अगले महीने से 13 किलो आटा मिलेगा।


 
विज्ञापन

दालों और तेल में परिवर्तन नहीं

हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें 13 लाख एपीएल उपभोक्ता हैं। केंद्र सरकार सभी उपभोक्ताओं को गेहूं उपलब्ध करवाती है, लेकिन प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई कर हिमाचल के एपीएल उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करवाती है। 

अन्य आईआरडीपी परिवारों को गेहूं दिया जाता है। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि इस महीने गेहूं के आटे का कोटा आधा किलोग्राम कम किया गया है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अन्य सस्ता राशन दाल, तेल, रिफाइंड, नमक और चीनी के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उपभोक्ताओं को यह राशन पहले की तरह उन्हीं दामों पर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें