फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. भीमराव आंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को चौड़ा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने कार्टरोड से चौड़ा मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली और नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और महान समाज सुधारक थे जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माण के दौरान डॉ. आंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समानता के शिल्पकार के रूप में डॉ. आंबेडकर के स्मारक का अनावरण भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

ब्यूरो

रिज मैदान पर लगाएं आंबेडकर की प्रतिमा
शिमला। संत श्री रविदास धर्म सभा के प्रदेशाध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, उपाध्यक्ष धर्म चंद, सचिव धर्म चंद, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल, सुशील कुमार बौद्ध, शाहिदा सहित अन्य सदस्यों ने मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कर्म चंद भाटिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा और आंबेडकर की प्रतिमा को आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान से स्थानांतरित कर रिज मैदान पर गेयटी के सामने स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें