फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रिपोर्ट कार्डः कई प्रोजेक्ट लाने का दावा, अधूरे रहे कई चुनावी वादे

Mon, 09 Oct 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीतने वाले विधायक अनिरुद्ध सिंह पांच साल में अपने क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं लाए। चम्याणा में आईजीएमसी का दूसरा कैंपस खोलना हो या फिर ग्रामीण इलाकों में दो कॉलेज खोलना। 
विज्ञापन


दो दर्जन स्कूल भी अपग्रेड हो गए। लेकिन इन पांच सालों में कई योजनाएं ऐसी भी रहीं, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाईं। कई इलाकों में सड़कें खस्ताहाल हैं, जुन्गा अस्पताल और स्कूलों को आज तक पूरा स्टाफ नहीं मिल पाया।

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने किए थे पांच प्रमुख वादे

- शहरी और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे पानी की सप्लाई
- खस्ताहाल सड़कों की हालत में सुधार करना
- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, खाली पद भरना
- ग्रामीण इलाकों में बेहतर शिक्षण सुविधाएं देना
- पेयजल, बिजली सुविधाओं का विस्तार 2012 विधानसभा चुनावों में वोटों का गणित

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
अनिरुद्ध सिंह (कांग्रेस)          16929
प्रेम सिंह ठाकुर (भाजपा)        7043
विजय ज्योति (आजाद)           6466

कितने पूरे, कितने अधूरे

1. विधायक अनिरुद्ध सिंह का दावा है कि पांच साल में उन्होंने हर क्षेत्र से जुड़े लोगों की सुविधाओं के लिए काम किया। कोटी और तुंगिश में कॉलेज खोले, 24 स्कूल अपग्रेड किए। 

2. मल्याणा में आईजीएमसी के दूसरे कैंपस के लिए 250 करोड़ लाए। कोटी और मशोबरा में स्वास्थ्य केंद्र खोले। 

3. सधोड़ा, भट्ठाकुफर और मल्याणा में बिजली के सब स्टेशन खोले। 

4. क्षेत्र में तीन पुलों का काम शुरू करवाया, दरभोग, कोटी और पीरन इलाकों में पेयजल योजनाएं दीं।

5. सभी सड़कें पक्की की गईं और 80 लाख की लागत से चैड़ी में खुद पहल कर गौसदन बनवाया।

6. वहीं विरोधी कह रहे हैं कि जुन्गा अस्पताल ऐसा था, जहां सीएम की घोषणा के बावजूद आज तक पूरे डॉक्टर नहीं पहुंचे। रातोंरात शिलान्यास तो किए लेकिन काम नहीं हुआ। 

7. एक किमी सड़क भी पक्की नहीं हुई। कोटी कॉलेज के नाम जमीन आज तक शिफ्ट नहीं की गई। 
विज्ञापन

पांच साल में ठप हुए विकास कार्य

पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार प्रेम ठाकुर ने कहा कि पांच साल में कसुम्पटी क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। स्कूलों, अस्पतालों में पूरा स्टाफ नहीं। स्कूल अपग्रेड तो हुए लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं मिले। जनता को सिर्फ परेशानियां ही मिलीं।

विधायक निधि से मिले 3. 80 करोड़
विधायक के अनुसार उन्हें विधायक निधि से कुल 3. 80 करोड़ रुपए मिले। उन्होंने ये सारा पैसा तो जनता की योजनाओं पर खर्च किया ही, इसके साथ ही 8 करोड़ का बजट कई जनहित योजनाओं पर खर्च किया।

जो वायदे किए थे, वे पूरे भी किए
 विधायक अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि चुनाव से पहले जो वायदे किए थे, वे पूरे भी किए। जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाया है। ज्यादातर काम पूरे भी हो चुके हैं। जो रह गए हैं, उनका काम अगले पांच साल में पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें