फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: परिजनों की लड़ाई में पांच साल के बच्चे की मौत, मां ने दर्ज करवाई शिकायत

Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)

सार

 बिलासपुर जिले में पुलिस थाना तलाई के तहत परिजनों की लड़ाई में पांच साल के बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना तलाई के तहत परिजनों की लड़ाई में पांच साल के बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की मां ने परिजनों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ शुक्रवार को अपनी ननद के घर बुहाड़ गई थी। दिन के समय उसकी ननद के सास-ससुर उसकी ननद को गालियां दे रहे थे। शाम के समय उसका पति भी वहां आया। तभी वहां पर लड़ाई शुरू हो गई। उसके बाद ननद के ससुर ने मारने के लिए डंडा उठाया और मारने लगा।

विज्ञापन


तभी ननद ने दोनो हाथों से पकड़ लिया। ननद के पति ने उसके पति के साथ मारपीट की। हम दोनों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया। उसके बाद ननद के ससुर ने बच्चे यंश (5) के पेट में लात की मारी। इससे बच्चा बेड के पावे से जा टकराया। उसके बाद वह बच्चों और पति को लेकर अपने घर भडोलियां चली गई। मेरा बच्चा रोता रहा और बोल रहा था कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है। कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह बच्चे को झंडूता अस्पताल लेकर गए। वहा पर डॉक्टर ने उसे चेक किया और मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें