फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबने से मासूम की मौत

Sun, 19 Oct 2014 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला राजगढ़ की नेहरपाब पंचायत में पांच वर्षीय लड़के की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। टिक्करी जजांह गांव के प्रवीण कुमार का पांच साल का बेटा कृष शनिवार शाम को घर के समीप खेल रहा था।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच, वह टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब घर वालों को कृष नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

बच्चा पानी के टैंक में मिला, जो बेहोश था। परिवार के सदस्य उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, लेकिन तब तक कृष की मौत हो चुकी थी।

घटना की पुष्टि तहसीलदार कपिल तोमर ने की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से ऑफिस कानूनगो तेजेंद्र ठाकुर के साथ रविवार को मौके पर जाकर कृष के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिवाली पर सभी लोग घरों में दीपक जलाकर खुशियां मनाएंगे तो टिक्करी जजांह निवासी प्रवीण कुमार के घर पर मातम छाया होगा। प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी पिंगला देवी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

इनकी दो बेटियां और एक बेटा कृष था। शनिवार को उन पर दुखों का पहाड़ टूटा। उनके पांच साल के बेटे कृष की सिंचाई टैंक में डूबने से मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों को विश्वास नहीं हो पा रहा हैै कि उनके जिस बेटे की किलकारियों से घर गूंजा रहता था, वह अब कभी भी नहीं दिख पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें