फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जल्द खोले जाएंगे पांच ट्रॉमा सेंटर

Tue, 22 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए पांच ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाने के लिए प्रभावी पग उठाए जाएंगे। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटना के मद्देनजर इस तरह का ट्रॉमा सेंटर खोना जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए स्वीकृत तीन मेडिकल कालेजों में अगले सत्र से कक्षाएं आरंभ करने के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


ठाकुर ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर और शिमला जिलों में ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे। इन केंद्रों को शुरू करने के लिए केंद्र के दल की ओर से निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी किया जा चुका है। इस बारे में केंद्र सरकार से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि स्थान की कमी के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, शिमला में खोले जाने वाले ट्रामा सेंटर को इंड्स अस्पताल में खोला जाएगा, जिसके लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए मंजूर तीन नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रारंभिक राशि के रूप में पचास-पचास करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) को दिया जाने वाली धनराशि को सीधे एनएचएम को देना, टांडा मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित विशेषज्ञ चिकित्सा ब्लाक में चिकित्सा उपकरण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाना, मंडी तथा शिमला जिलों में कैंसर अस्पतालों के निर्माण के लिए धनराशि जारी करना, शीघ्र मंडी कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने, नेरचौक स्थित ईएसआई अस्पताल को शुरू करने के लिए केंद्रीय हस्तक्षेप और बिलासपुर में एम्स के शीघ्र शिलान्यास करने जैसे मामलों पर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गत दिनों भेंट की, जिससे प्रदेश हित से जुड़े इन मामलों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें