हिमाचल के कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पूर्व पशुपालन मंत्री रघुराज का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। निधन की खबर सुनने के बाद धर्मपुर व अन्य क्षेत्रों में शोक की लहर है। सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने बताया कि रघुराज ने कसौली के विकास के लिए कभी पीछे हटकर नहीं देखा। करोड़ों, अरबों रुपये के विकास करवाए।
पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थता के कारण राजनीति से दूर रहे। दुख की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर विनोद सुल्तानपुरी, नविता रोशन लाल, साजिद अली, नरेश गुप्ता, जयपाल अग्रवाल, नंदलाल, रोशन ठाकुर, गणेश दत, शिवदत ठाकुर, शांति पुंडीर, शांति ठाकुर, प्रताप ठाकुर, महेश गुप्ता, भूमेश सिंगला, प्रकाश चंद, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र कंवर, मोहन सिह कंवर, महेंद्र सिंगला, मनीष शर्मा, लीला सिंह, राजेंद्र शर्मा, गणेश दत्त अत्रि, सुनील गोयल, रत्न सिंह ठाकुर और ध्यान सिंह मौजूद रहे।
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री रघुराज के निधन पर शोक जताया है। वह 85 वर्ष के थे। वह 1982 में पहली बार कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और पांच बार विधायक चुने गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके विकासात्मक कार्यों को, विशेषकर कसौली क्षेत्र के लोगों की ओर से याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।