फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्री नयना देवी जी पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में छोटी दिवाली पर रविवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। सुरक्षा कर्मियों ने दिनभर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए भेजा गया। शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं और सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शांति बनाए रखी और शांतिपूर्वक दरबार में माथा टेका। पंजाब के श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा भी दी। इसे श्रद्धालुओं ने सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें