देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दर्दनाक हादसे में पोल्ट्री फार्म में मौजूद करीब 5 हजार मुर्गे आग की चपेट में आ गए।
आग की सूचना पाते चमन लाल ने मौके पर पहुंचे और पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में सूचित किया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
पीड़ित चमन लाल ने बताया कि बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म सहित उसमें मौजूद 5 हजार मुर्गे, फीड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब नौ लाख का नुकसान हुआ।
चमन लाल ने जिला प्रशासन से राहत की मांग की है। केंद्र फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।