फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली बाजार में भड़की आग से पांच दुकानें राख, लाखों का नुकसान

Wed, 06 Jun 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली बाजार कैंट रोड में अचानक भड़की आग से पांच दुकानें जल कर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना के अनुसार आग बाजार में स्थित पुरानी लकड़ी की दुकानों में लगी। आग से दो दर्जी, एक स्पेयर पाट्स और दो ऑटोमोबाइल की दुकानें जल गईं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर नियंत्रण पाया। पानी के 3 टैंकरों से आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद डीसी कांगड़ा और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें