फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, ये है वजह

Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी जाते समय सीएम जयराम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। शिमला से मंडी जा रहे सीएम के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के चलते बिलासपुर के लुहणू मैदान में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी।

विज्ञापन


करीब दस मिनट तक यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर में सुंदरनगर के लिए रवाना हो गए। सीएम शिमला से सुंदरनगर कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलवार सुबह दस बजे बिलासपुर पहुंचे तो एकाएक मौसम खराब हो गया।

पायलट ने बिलासपुर के लुहणू खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई। सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की खबर सुनकर प्रशासनिक अमला भी लुहणू मैदान में पहुंच गया। इसके बाद सीएम लुहणू मैदान में ही करीब दस मिनट तक रुके रहे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाल रहे बच्चों ने सीएम के साथ लुहणू मैदान में फोटो खिंचवाए। मौैसम साफ होने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से सुंदरनगर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें