फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राष्ट्रीय योग स्पर्धा में खेलेंगे सूबे के पांच खिलाड़ी, रिया मेहता का अंतर विवि कबड्डी के लिए चयन

Sat, 11 Jan 2025 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)/रोहड़ू

सार

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के छात्र रोहनीश, छोटा शिमला के अभिषेक, झंडूता के वरुण चंदेल, शिमला के सूक्ष्म व सुलह के साजन शामिल हैं। 
विज्ञापन
रिया मेहता का अंतर विवि कबड्डी के लिए चयन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 15 से 18 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए हिमाचल के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के छात्र रोहनीश, छोटा शिमला के अभिषेक, झंडूता के वरुण चंदेल, शिमला के सूक्ष्म व सुलह के साजन शामिल हैं। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अजय कुमार ने बताया कि तालबद्ध के लिए हमीरपुर के यशोवर्धन अत्री और आर्टिस्टिक स्पर्धा के लिए सोलन के आयुष शर्मा का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू में कोचिंग कैंप में भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं सीमा कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया मेहता का चयन अंतर विवि महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप 18 जनवरी से 21 जनवरी तक गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा (पंजाब) में होगी। प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने कहा कि रिया ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। कॉलेज हमेशा से ही छात्रों को खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें