फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल की युवती समेत कोरोना से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 113 नए मामले, 238 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत हो गई है, वहीं जिले में 113 नए मामले आए हैं, जबकि 238 मरीज ठीक हुए हैं। आईजीएमसी में सोलन के 54 साल के मरीज, चिड़गांव के रहने वाले 80 साल के व्यक्ति, जुन्गा के जनेढ़घाट की रहने वाली 70 साल की महिला, कसौली की रहने वाली 27 साल की युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन

युवती को दो दिन पहले ही उसे दाखिल किया था। युवती कोविड निमोनिया के अलावा डायबिटीज से भी पीड़ित थी। इसके अलावा कोटगढ़ के 57 साल की भी कोरोना से मौत हुई है। इसे भी डायबिटीज और कोविड निमोनिया था। शहर में शनिवार को आईजीएमसी से 10, सुन्नी से 5, संजौली, कसुम्पटी और शोघी से दो- दो मामले आए हैं। इसके अलावा जुब्बल कोटखाई 20, टिक्कर से 6, नेरवा 5, कुमारसेन से 3 और चिड़गांव से 2 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें