फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में कोरोना से 5 की मौत, 314 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की एक महिला समेत तीन ने तोड़ा दम, पंथाघाटी के दो लोगों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें शिमला शहर से तीन मरीज हैं, इसके अलावा एक फागू और एक मरीज हमीरपुर का रहने वाला था। जिले में कोरोना के 314 नए मामले आए हैं।
आईजीएमसी में छोटा शिमला की रहने वाली 53 वर्षीय महिला को 28 अप्रैल को दाखिल किया था। इनकी शुक्रवार शाम को मौत हो गई। यह महिला किडनी के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित थीं। पंथाघाटी के रहने वाले 56 साल के मरीज को 3 मई को दाखिल किया था। इसे वैक्सीन नहीं लगी थी। इसके अलावा इसी क्षेत्र से 42 साल के मरीज को शुक्रवार को अस्पताल में दाखिल किया था। मरीज को कफ और सांस लेने में दिक्कत थी। गंभीर हालत में होने के चलते मरीज की दोपहर बाद मौत हो गई। ठियोग के फागू के रहने वाले 39 साल का व्यक्ति कोरोना संदिग्ध वार्ड में दाखिल था। इसे कोविड निमोनिया भी था। इसके अलावा हमीरपुर के रहने वाले 91 वर्षीय बुजुर्ग मरीज 4 मई से अस्पताल में दाखिल था। इनकी दोपहर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड
आईजीएमसी में शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक 44 मामले आए हैं। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि कम्यूनिटी स्प्रेड हुआ है। बताया कि इमरजेंसी में इलाज करवाने आ रहा हर दूसरा मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। मरीजों के लिए अस्पताल में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अलावा डीडीयू और सुन्नी से 15-15, संजौली और मशोबरा से 10-10, टुटू से 8, जाखू से 6, शोघी से 5, नेरवा से 36, रोहड़ू से 35, जुब्बल-कोटखाई से 29 और कुमारसैन से 11 मामले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें