फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: ट्रक में पांच किलो अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पुलिस ने ट्रक चालक को शक के आधार पर रोका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से 5 किलो 24 ग्राम चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन
अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की बिलासपर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर ट्रक से 5 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार, एसएचओ सदर भूपेंद्र सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर सदर थाना पुलिस कल्लर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ आ रहा ट्रक चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को शक के आधार पर रोका।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से 5 किलो 24 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अफीम की कीमत लगभग 15 लाख के करीब है। आरोपियों की पहचान पट्टा कल्लर के दिलीप कुमार, जितेंद्र मोती हारी बिहार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें