फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांच एचपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर आईपीएस बनाया, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Tue, 24 Feb 2026 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) के पांच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) पदोन्नत कर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
एचपीएस विनोद कुमार और वीरेंद्र कालिया बने आईपीएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) के पांच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) पदोन्नत कर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। चयन सूची 2023 और 2024 के तहत इन अधिकारियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कैडर में की गई है। चयन सूची 2023 में वीरेंद्र कालिया, भूपिंदर सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार को आईपीएस पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


वहीं चयन सूची 2024 के तहत शमशेर सिंह का नाम शामिल है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियम, 1954 के तहत एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रहेंगे तथा निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह नियुक्ति इस अधिसूचना के जारी होने की तिथि से प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें