फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal IAS-HAS Transfer: एक आईएएस समेत पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 12 Jun 2025 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

Himachal IAS HAS Transfer: हिमाचल सरकार ने एक आईएएस और पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।नियुक्ति का इंतजार कर रहे छह नवनियुक्त एचएएस अधिकारियों को बीडीओ लगाया है। लक्ष्मण सिंह को आनी और नरेंद्र सिंह काे ज्वाली में लगाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईएएस सहित पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नियुक्ति का इंतजार कर रहे छह नवनियुक्त एचएएस अधिकारियों को बीडीओ के पद पर नियुक्ति दी है। कार्मिक विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह को एडीसी मंडी नियुक्त किया गया है। पहले इन्हें एसडीएम ज्वाली के लिए स्थानांतरित किया गया था। एचएएस अधिकारी और एसी टू डीसी हमीरपुर अपराजिता चंदेल को एसडीएम सलूणी जिला चंबा नियुक्त किया गया है। एडीसी मंडी रोहित राठौर को नगर निगम मंडी में आयुक्त लगाया गया है। 
विज्ञापन

इनसे अन्य अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिए गए हैं। इनके अलावा एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह को एसडीएम आनी, आरटीओ उड़नदस्ता जिला कांगडा नरेंद्र सिंह को एसडीएम ज्वाली लगाया गया है। नियुक्ति का इंतजार कर रही एचएएस अधिकारी हिमानी को बीडीओ छौहारा जिला शिमला, अनुभव तंवर को बीडीओ चंबा, कार्तिकेय डोगरा को बीडीओ ननखड़ी, करणवीर सिंह को बीडीओ कुपवी, नेहा नेगी को बीडीओ संगडाह और योगेश कुमार को बीडीओ पांगी लगाया गया है। इनके अलावा राज्य चयन आयोग हमीरपुर के उप सचिव राजीव ठाकुर को एसी टू डीसी हमीरपुर और तहसीलदार गोहर और एसडीएम गोहर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यहां देखें लिस्ट-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें