फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के वक्त विद्युत लाइन में दौड़ा करंट, जेई समेत पांच झुलसे

Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर, ऊना
विज्ञापन
जेई सहित विद्युत कर्मी राज कुमार, तिलकराज, अमरजीत तथा धर्मपाल करंट की चपेट में आ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत लाइनों की मरम्मत में जुटे रिटायर जेई सहित पांच विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर जेई और एक अन्य कर्मी को ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, तीन घायल मैहतपुर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर 12 बजे सब स्टेशन मैहतपुर में विद्युत कर्मचारी विद्युत लाइनों की मरम्मत कर रहे थे।

विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त जेई रामपाल भी विद्युत लाइनों को ठीक करवाने में कर्मियों का सहयोग कर रहे थे कि अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। जेई सहित विद्युत कर्मी राज कुमार, तिलकराज, अमरजीत तथा धर्मपाल करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाए गए सभी घायल

करंट की चपेट में आए सभी कर्मियों को स्थानीय स्तर पर इलाज दिलाया गया।
सब स्टेशन में मौजूद अन्य विद्युत कर्मियों ने आनन-फानन में बिजली की सप्लाई बंद की, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।  करंट की चपेट में आए सभी कर्मियों को स्थानीय स्तर पर इलाज दिलाया गया। इनमें से रिटायर्ड जेई रामपाल व राज कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया।

उधर, सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड के जेई डीआर धीमान भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल-चाल जाना। वहीं, एसडीओ सतीश ठाकुर ने कहा कि मरम्मत के दौरान क्या लापरवाही बरती हुई और हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी। उनकी जानकारी के मुताबिक मरम्मत के दौरान विद्युत लाइनों की सप्लाई बंद की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें