जेई सहित विद्युत कर्मी राज कुमार, तिलकराज, अमरजीत तथा धर्मपाल करंट की चपेट में आ गए।
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत लाइनों की मरम्मत में जुटे रिटायर जेई सहित पांच विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर जेई और एक अन्य कर्मी को ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, तीन घायल मैहतपुर अस्पताल में भर्ती हैं।
मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर 12 बजे सब स्टेशन मैहतपुर में विद्युत कर्मचारी विद्युत लाइनों की मरम्मत कर रहे थे।
विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त जेई रामपाल भी विद्युत लाइनों को ठीक करवाने में कर्मियों का सहयोग कर रहे थे कि अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। जेई सहित विद्युत कर्मी राज कुमार, तिलकराज, अमरजीत तथा धर्मपाल करंट की चपेट में आ गए।