फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में पिता-दो बेटियों समेत पांच की मौत, महिला घायल

Tue, 13 Apr 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)/चंबा/बनीखेत।
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला और चंबा जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। शिमला जिले के ठियोग के पास पहले नवरात्र पर मंगलवार को गुमटी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद कार में घर लौटते एक परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार ठियोग से सटी बगाघाट पंचायत के समीप सड़क से नीचे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में वार्ड नंबर 2 प्रेमघाट ठियोग निवासी राजेश्वर और उनकी चार साल की बेटी सान्या और आठ साल की बेटी सरन्या शामिल हैं। राजेश्वर की पत्नी गंभीर घायल हैं, जिन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दो वाहनों में टक्कर से दोनों चालकों की मौत
 भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कांदु के समीप एक टिपर और हाईड्रा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के गहरी खाई में गिरने से चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिपर चालक अवतार सिंह पुत्र अर्जुन गांव द्रम्मण जिला कांगड़ा और हाइड्रा चालक तिलक राज पुत्र अच्छर सिंह निवासी सालवां (सलूणी) के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे हुआ। हादसे के बाद दोनों चालकों को खाई से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें