स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी 102 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव-2019 में मतदान करेंगे। नेगी ने आजादी के बाद वर्ष 1952 में पहली बार आम चुनाव से पूर्व 23 अक्तूबर 1951 को जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में वोट डाला था।
विज्ञापन
2 of 5
श्याम सरन नेगी
- फोटो : अमर उजाला
दिलचस्प है कि भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर में देश के चुनावों से पूर्व विशेष मतदान कराया गया था। ऐसे में आम चुनाव के लिए उस समय श्याम सरन नेगी ने देश का पहला वोट डालकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
3 of 5
श्याम सरन नेगी
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम मतदाता नेगी इस बार भी कल्पा के बूथ नंबर 51 में पहुंचकर 19 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। आगामी जुलाई 2019 को 102 वर्ष के होने जा रहे कल्पा निवासी श्याम सरन नेगी ने युवाओं से जांच परख कर मतदान करने की अपील की है।
4 of 5
श्याम सरन नेगी
- फोटो : अमर उजाला
श्याम सरन नेगी एक सदी की दहलीज पार कर चुके है, लेकिन इस अवस्था में उनकी दाईं आंख ने काम करना छोड़ दिया है। जबकि बाईं आंख भी 50 प्रतिशत तक कमजोर हो गई है।
इसके बावजूद भी वह स्वयं चलने फिरने में समर्थ है। 13 जून 2010 को मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन बी चावला ने दिल्ली से कल्पा पहुंचकर श्याम सरन नेगी से भेंट की थी और उन्हें पुष्प भेंट कर देश के पहले मतदाता होने पर बधाई दी थी।