फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के 23 स्कूलों में ऑफलाइन होगी फर्स्ट टर्म की परीक्षा

Sat, 05 Sep 2020 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सात से 13 सितंबर तक चलने वाली नौवीं से जमा दो कक्षा की ऑनलाइन फर्स्ट टर्म परीक्षा जनजातीय क्षेत्र लाहौल में नहीं होगी। शिक्षा विभाग इसकी जगह ऑफलाइन परीक्षा करवाएगा। घाटी में इंटरनेट सुविधा की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। ऑफलाइन परीक्षा भी इसी तिथि के तहत ही होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की तैनाती कर दी है। शिक्षक नौवीं से जमा दो कक्षा के सभी विद्यार्थियों को घर-घर जाकर प्रश्नपत्र बांटेंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय केलांग में ही प्रश्नपत्रों को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


 ऑफलाइन परीक्षा करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से सहयोग का आग्रह किया है। लाहौल में चार हाई स्कूल और 19 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। जहां नौवीं से बारहवीं कक्षा तक करीब 550 विद्यार्थी पढ़ते हैं। शिक्षकों की जहां प्रश्नपत्र देने की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं उन्हें उत्तर पुस्तिका भी स्वयं लानी होगी। अगर किसी शिक्षक ने कोई कोताही बरती तो उनके खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

इंटरनेट की समस्या, 60 फीसदी बच्चे नहीं कर पा रहे पढ़ाई
लाहौल घाटी में 60 फीसदी से अधिक ऐसे स्कूली बच्चे हैं, जो इंटरनेट की समस्या के चलते ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते अध्यापकों का संपर्क भी विद्यार्थियों से अधिक नहीं रहा। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सुरजीत राव ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करवाने में इंटरनेट की काफी समस्या आ रही है। ऐसे में लाहौल में आनलाइन की जगह ऑफलाइन फर्स्ट टर्म की परीक्षा करवाई जाएगी। केलांग में पेपर चेक किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें