फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को मिला पहला स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र, 500 प्रशिक्षु हासिल करेंगे ट्रेनिंग

Wed, 20 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्काउट एंड गाइड की ट्रेनिंग के लिए युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें प्रदेश में ही प्रशिक्षण मिल सकेगा। जी हां, प्रदेश के राज्य स्तरीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को राजधानी शिमला से ऑनलाइन लोकार्पण किया।
विज्ञापन


प्रदेश को यह पहला प्रशिक्षण केंद्र मिला है। इससे पहले प्रदेश में ऐसा कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। इस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त  करने वाले लड़के और लड़कियों को रात्रि ठहराव के लिए अलग-अलग हॉस्टल, एक प्रशासनिक भवन, भोजनालय एवं टेंट आदि की व्यवस्था की गई है। 

रिवालसर में 4 करोड़ 60 लाख रुपये से बने इस प्रशिक्षण भवन में एक समय में 500 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते  हैं। भवन बन जाने से अब स्काउट एंड गाइड के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अब यहीं पर आयोजित होंगे। इससे रिवालसर को एक नई पहचान मिलेगी। 
विज्ञापन


उपरोक्त प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण बीएसएनएल के माध्यम से हुआ और इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर मंडी के 250 प्रशिक्षु 18 से 22 सितंबर तक यहां विश्वशांति पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

उद्घाटन अवसर पर रिवालसर में भारत स्काउट एंड गाइड के प्रदेश सहायक आयुक्त सुशील पुंडीर, राज्य सचिव देवेंद्र कश्यप, राज्य संगठक आयुक्त सरोज शर्मा, सह आयुक्त रोहित ठाकुर, मंडी जिला के मुख्य आयुक्त अशोक कुमार, देवकी नंदन आदि मौजूद रहे। 

साथ ही बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता विजय कुमार शर्मा, उपमंडलीय अभियंता प्रभाकर मिश्रा, ई. सतपाल, ई. एसपी शर्मा एवं ई. रंजन के अलावा ठेकेदार योगराज शर्मा, कूरम चंद, पवन गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें