फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वर्ष में धड़ल्ले से हो रहे शिलान्यास, सीएम ने रखी 10 डिग्री कॉलेजों की आधारशिला

Wed, 20 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार धड़ल्ले से शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को एक साथ 10 डिग्री कॉलेजों के खिलान्यास किए। सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने ये शिलान्यास किए। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने रामपुर के देलथ में आईटीआई और उच्च शिक्षा निदेशालय के आवासीय भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को घर के समीप उच्च और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रयासरत है। 

जिन कॉलेजों की आधारशिलाएं रखीं, उनमें राजकीय डिग्री कॉलेज जयनगर, अर्की विधानसभा क्षेत्र में दाड़लाघाट कॉलेज, रोहडू में टिक्कर कॉलेज, रामपुर में ज्यूरी कॉलेज, बैजनाथ में मुलथान कॉलेज, जिला कांगड़ा में देहरा कॉलेज, जिला ऊना में हरोली कॉलेज और बसदेहड़ा कॉलेज, ददाहु में रेणुका जी कॉलेज तथा जिला सिरमौर में रोनहाट कॉलेज शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह कॉलेज पहले से अधिसूचित हैं, जिनकी भूमि चयन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिल्डिंग का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, नंदलाल, रोहित ठाकुर और प्रमुख सचिव शिक्षा संजय गुप्ता, उच्च शिक्षा निदेशक बीएल विन्टा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें