फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र का बड़ा एलान, मंडी में खुलेगी पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी में खुलेगी। अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि दस फीसदी बढ़ेगी। देवताओं के साथ आने वाले बजंतरियों को पहली बार मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


मंडी शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये एलान किया। राजदेवता माधोराय की भव्य जलेब में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पड्डल मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने ध्वजारोहण कर शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इसे मंडी में खोला जाएगा। प्रदेश सरकार हिमाचली देव संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देवी देवताओं की नजराना राशि बढ़ेगी, बजंतरियों को मानदेय

महोत्सव की शोभा बढ़ाने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि 10 फीसदी बढ़ाई जाएगी। बजंतरियों को भी मानदेय दिया जाएगा। शिवरात्रि में देव संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवादी हूं। राष्ट्र को मजबूत करने साथ हिमाचल को भी मजबूत करना है।

पूरा देश और हिमाचल एक है। चुनाव के समय कुछ लोग क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर एकता को भंग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान सरकार ने हरेक क्षेत्र में विकास किया है। प्रदेश में 95 प्रतिशत डिग्री कॉलेज कांग्रेस सरकार ने खोले हैं। सीएम ने शिवरात्रि महोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें